

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बहुत कम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. लेकिन उनकी पत्नी साक्षी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में साक्षी की खास दोस्त की शादी हुई है, जहां धोनी अलग ही अवतार में नजर आए. लोगों ने उनको स्टाइलिश लुक में देखा. वहीं वो पत्नी के साथ डांस भी करते देखे गए. एमएस धोनी ने 'मम्मी नू पंसद...' गाने पर पत्नी साक्षी के साथ शानदार अंदाज में डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Blessing your feed with morning dose of Happiness ????#MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/JwZPUROZ8s
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 16, 2021
दोस्त की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. कल साक्षी ने तस्वीर पोस्ट की थी, जहां धोनी गोल्डन रंग के कुर्ते पैजामे में नजर आए थे. कल शादी में धोनी ब्लेक रंग के सूट में नजर आए, जहां उन्होंने सफेद रंग की शर्ट पहनी थी. इस स्टाइल में भी धोनी हैंडसम दिख रहे थे. लेटेस्ट वीडियो में धोनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि साक्षी डांस कर रही हैं और पीछे खड़े होकर धोनी उनका साथ दे रहे हैं.
दूसरे वीडियो में धोनी कुर्सी पर बैठे हैं और उनके पास साक्षी और उनकी कुछ दोस्त हैं. जहां वो धोनी के साथ फोटो क्लिक करा रही हैं. पीछे साक्षी डांस कर रही हैं और धोनी उनके दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं. एमएस धोनी ने साक्षी से 4 जुलाई 2010 को एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है, जो 6 फरवरी 2015 को पैदा हुई थीं. वो बहुत प्यारी और पॉपुलर स्टार किड हैं.
Herald