

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत की जीत में ऑलराउंडर अक्षर पटेल का अहम योगदान रहा. इस मैच में अक्षर ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट झटके और भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. अक्षर ने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित की. उनके इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला.
भारत की शानदार जीत के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने BCCI टीवी के लिए अक्षर पटेल का इंटरव्यू लिया. इस इंटरव्यू के बीच में ही कोहली आए और उन्होंने गुजराती में अक्षर पटेल की तारीफ की. कप्तान कोहली ने हार्दिक पांड्या से माइक लेकर गुजराती में अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए, 'ऐ बापू थारी बोलिंग कमाल छे.' इसके बाद अक्षर, कोहली और हार्दिक काफी जोर से एक साथ हंसने लगे. तभी हार्दिक ने कहा कि विराट को नया-नया गुजराती सीखने को मिला है.DO NOT MISS: @hardikpandya7 interviews man of the moment @akshar2026.???????? - By @RajalArora
— BCCI (@BCCI) February 26, 2021
P.S.: #TeamIndia skipper @imVkohli makes a special appearance ????@Paytm #INDvENG #PinkBallTest
Watch the full interview ???? ???? https://t.co/kytMdM4JzN pic.twitter.com/QLJWMkCNM5
गौरतलब है कि इंग्लैंड के 10 विकेट से हराने के बाद कप्तान विराट कोहली ने लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, कि पता नहीं गुजरात की मिट्टी में ऐसी क्या चीज है जहां से बेहतरीन लेफ्ट आर्म बॉलर निकलते हैं.
Herald