Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वॉशिंगटन सुंदर ने खड़े-खड़े जड़ा धुआंधार छक्का, देखते रह गए जेम्स एंडरसन - देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहली ईनिंग में 578 रन बनाए, जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 337 रन ही बना सका. टीम इंडिया फॉलो-ऑन बचाने में कामयाब न हो सका. लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने 85 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 12 चौके और दो धुआंधार छक्के जड़े. वॉशिंगटन सुंदर ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर खड़े-खड़े छक्का जड़ा, जिसको देखकर एंडरसन हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

टीम इंडिया 8 विकेट खोकर 312 रन बना चुका था. क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर और ईशांत शर्मा क्रीज पर थे. सुंदर को अब जल्दी से जल्दी ज्यादा से ज्यादा रन बनाने थे. क्योंकि दूसरी तरफ भारतीय बल्लेबाज विकेट गंवा रहे थे. जेम्स एंडरसन गेंदबाजी कर रहे थे. एंडरसन की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने खड़े-खड़े सामने की तरफ शॉट खेला. बॉल सीधे बाउंड्री लाइन के पार गई.

भारत की पहली पारी 337 रन पर आउट हो गई है. भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 85 रन की पारी खेली. सुंदर 85 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय टीम इंगलैंड टीम से 241 रन से पीछे है. इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी शुरू करेगी.सुंदर के अलावा पंत ने 91 और पुजारा ने 73 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से डोमिनिक बेस ने 4 विकेट लिए. वहीं, जेम्स एंडरसन, जोफ्रा ऑर्चर और जैक लिच को 2-2 विकेट लेने में सफल रहे.



Herald