Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI vs BAN: लाइव मैच के दौरान तीन भारतीयों को पुलिस ने पकड़ा, जानें क्या है पूरा माजरा

स्पोर्ट्स डेस्क। चिंटगांव में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में तीन भारतीय दर्शकों की गिरफ्तार कर लिया गया। बांग्लादेश के स्थानीय मीडिया के अनुसार तीन भारतीयों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए भारतीयों से पूछताछ कर रही है।


क्रिक फेन्जी वेबसाइट के अनुसार सुनील कुमार (38), चेतन शर्मा (33), और सनी माघू (32) को इंटरनैशनल जुआ खेलने के आरोप में बांग्लादेश की नेशनल सिक्योरिटी इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। शनिवार 6 फरवरी को 2:30 बजे दोपहर में तीनों भारतीयों को स्टेडियम के गेट पर गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि अभी तीनों भारतीयों के खिलाफ जांच चल रही है। सबसे पहले चेक किया जा रहा है कि ये तीनों लोग बांग्लादेश में गैरकानूनी ढंग से तो प्रवेश नहीं किए हैं। जांच कर रहे अधिकारी हसन ईमाम ने बताया कि हिरासत में लिए गए भारतीयों के फोन से कुछ वीडियो प्राप्त हुए हैं। जांच चल रही है ऐसे में अगर दोष सिद्ध हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। काइल मायर्स ने डेब्यू मैच में ही दोहरा शतक लगाकर मुश्किल सा दिखने वाले लक्ष्य को आसान बना दिया।



Herald