.jpg)
.jpg)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। चेन्नै सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी की टीम आईपीएल के आगामी सीजन में अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को करेगी। इस टी20 लीग का आयोजन 9 अप्रैल से होगा।
चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) ने अपना शिविर इस समय चेन्नै में लगा रखा है जहां धोनी सहित, अंबाती रायडु (Ambati Rayudu), ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और ओपनर रितुराज गायकवाड़ सहित कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ब्रावो शनिवार को मुंबई पहुंचे।
आईपीएल को लेकर किस तरह से सुपरकिंग्स के खिलाड़ी कर रहे हैं तैयारी, इसे लेकर चेन्नै सुपरकिंग्स की ओर से इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो अपलोड होते रहते हैं। चेन्नै सुपरकिंग्स ने हाल में धोनी की नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह लंबे लंबे छक्के जड़ते हुए दिखाई दे रह हैं। इस वीडियो के कैप्शन में चेन्नै ने बताया है कि धोनी 109 और 114 मीटर के लंबे लंबे छक्के उड़ा रहे हैं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
Herald