Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज ने सूर्यकुमार को बताया मैच विनिंग प्लेयर, अपनी टी20 WC टीम में दी जगह

भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने सूर्यकुमार यादव की इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पारी की जमकर तारीफ की। युवराज ने कहा कि वो मुंबई के इस बल्लेबाज को निश्चित तौर पर अपनी टी 20 विश्व कप टीम में शामिल करेंगे। गुरुवार को भारत के लिए करो या मरो जैसे वाले मैच में वो नंबर तीन पर उतरे। भारत के लिए उन्होंने 31 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपने इंटरनेशनल पारी की पहली गेंद पर छक्का मारा। उन्होंने अपनी पारी में तीन लंबे छक्के और 6 चौके मारे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 177 रन ही बना पाई और भारत ने मैच 8 रन से जीतने के साथ ही सीरीज में 2-2 से बराबरी की।


युवराज ने ट्वीट करके लिखा, " सूर्यकुमार यादव के लिए बहुत खुशी है। उन्होंने वैसा ही खेला, जैसा आईपीएल में खेलते हैं। मेरी वर्ल्डकप टीम में इस बल्लेबाज की जगह निश्चित है। सूर्यकुमार यादव चौथे टी20 मैच में जब सेट हो गए थे तब सैम कुर्रन की गेंद पर वो कैच हो गए। इस कैच को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। सूर्यकुमार यादव को चोटिल ईशान किशन की जगह टीम में जगह मिली थी। ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में हाफ सेंचुरी ठोकी थी।


सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। लेकिन उन्हें खुशी है कि उन्हें टॉप आर्डर में खेलने का मौका मिला। यादव ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुझे लगता है कि पिछले तीन चार सालों में मैंने सभी नंबर पर बल्लेबाजी की है। ओपनिंग करने से लेकर मैं सातवें और आठवें नंबर तक खेला हूं। जब मुझे कोई भी इसे लेकर सवाल करता है तो मैं यही बात कहता हूं। मैंने टीम मैनजमेंट से भी कहा कि मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जगह मिली है।



Herald