Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब कोहली, चाहिए बस इतने रन

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है। भारत को इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप की मेजबानी करनी हैं तो ऐसे में यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी करने के लिए अच्छा मंच साबित होगी। भारत ने इंग्लैंड से चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीत कर बेशक आईसीसी टेस्ट चैंम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है, लेकिन पांच मैचों की इस टी-20 सीरीज में भारत को मेहमान टीम से कड़ी चुनौती मिलेगी। कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में एक बेहतरीन पारी से एक ऐसा खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, जो दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं बना सका है।


विराट कोहली के नाम इस समय टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 2928 रन दर्ज हैं। ऐसे में अगर वे इस टी-20 सीरीज में 72 रन बनाते हैं तो उनके नाम क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। विराट के बाद टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 2839 रन बनाए हैं। इसके अलावा विराट इस सीरीज में अपने करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक भी लगाना चाहेंगे।


इंग्लैंड की बात करें तो वह इस सीरीज में भारत से टेस्ट सीरीज की हार का बदला चुकाने की पूरी कोशिश करेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 मुकाबलों में 50-50 का रिकॉर्ड है। दोनों के बीच अब तक 14 मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने सात जीते हैं और सात हारे हैं। भारत अपनी पिछली सात टी-20 सीरीज से अजेय है, जिनमें से एक सीरीज ड्रॉ भी रही है। भारत ने अपनी पिछली सात सीरीज में वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी-20 सीरीज 2016-17 में हुई थी और भारत ने यह घरेलू सीरीज 2-1 से जीती थी।



Herald