Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी-20 में हार के बाद कोहली ने मानी गलती, श्रेयस की तारीफों के बांधे पुल

अहमदाबाद: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में अंग्रेजों ने 8 विकेट से जीत हासिल की और 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनके बल्लेबाज पिच को पढ़ने में नाकाम रहे.

विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, 'हमें पता नहीं था कि हमें उस पिच पर क्या करना है. हमारे शॉट्स में एक्जिक्यूशन की कमी थी और हमें इससे पार पाना होगा. अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं. ये कुछ ऐसा है, जिससे एक बल्लेबाज के रूप में हमें सुधार करना होगा. पिच पर हमारा दिन अच्छा नहीं था.

विराट कोहली ने कहा, 'ये हमारे लिए एक बुरी शुरुआत की तरह थी. मुझे लगता है कि श्रेयस की पारी हमारे लिए एक मिसाल थी कि कैसे हमें क्रीज की गहराई का इस्तेमाल करना है और बाउंस का सामना करना है. उन्होंने विकेट के स्केयर की तरह शॉट खेले जबकि बाकी बल्लेबाज ऐसा करने में विफल रहे.



Herald