Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित भी कोहली के साथ टी20 में ओपनिंग को तैयार, बोले- अगर इससे टीम को फायदा होगा तो मुझे परेशानी नहीं

अहमदाबाद. भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को कप्तान विराट कोहली के साथ इस फॉर्मेट में पारी की शुरुआत करने में कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर इससे टीम को फायदा होता है तो मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं. रोहित और विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 में भारतीय पारी की शुरुआत की थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 गेंद में 94 रन जोड़े, जो सीरीज में इस विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप थी. ये पहला मौका था जब इन दोनों ने किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 में ओपनिंग की थी. रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं. रोहित ने आगे कहा कि हमारे लिए इस बैटिंग ऑर्डर के साथ मैच जीतना अच्छा रहा. सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि कप्तान उस खास समय पर क्या सोच रहा है. हमें बैठकर इस बात का विश्लेषण करना होगा कि टीम के लिए क्या सही होगा. इसका मतलब अगर विराट को मेरे साथ पारी की शुरुआत करनी है तो फिर ऐसा होना चाहिए.

अगर हमें लगेगा कि ये टीम के लिहाज से सही है, तो हम ऐसा जरूर करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मैदान के बाहर क्या हो रहा है, हम इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते. बाहर बैठे लोग भले ही ये सोचें कि कौन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेगा, कौन टीम में रहेगा. लेकिन हमारे लिए इस बात का कोई मतलब नहीं. हमारा जोर ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर रहेगा जो अच्छे फॉर्म में है. उसे मौका देना हमारे लिए ज्यादा अहम है. ये वर्ल्ड कप का साल है. ऐसे में टीम के लिए ये सोच सही होगी.इससे पहले, विराट ने भी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अब भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर काफी दमदार लग रहा है. ऐसे में वे रोहित के साथ आगे भी ओपनिंग कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जब टीम के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलने को मिलेंगी तो इसका फायदा टीम को होगा. विराट ने कहा कि अगर ओपनिंग करते हुए हममें से कोई एक क्रीज पर रहेगा तो बाद में आने वाले बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की आजादी मिलेगी. विराट ने अपने आईपीएल करियर में अब तक पांच शतक लगाए हैं और उन्होंने ये पांचों शतक पारी की शुरुआत करते हुए ठोके हैं.विराट ने आखिरी टी20 में बतौर ओपनर सबसे बड़ी पारी खेली


बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में रोहित और विराट ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े. इस दौरान रोहित ने 34 गेंद में 188.24 के स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए, जबकि कप्तान कोहली ने 52 गेंद में नाबाद 80 रन की पारी खेली. ये टी20 में बतौर ओपनर उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा. वहीं, सीरीज में ये उनका तीसरा अर्धशतक था और वो तीनों मौकों पर नाबाद ही रहे. इन दोनों की बल्लेबाजी के बदौलत ही भारत ने मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में 224 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और यही टीम की जीत की वजह बनी.



Herald