Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब अख्तर ने बाबर आजम को दी इस्तीफे की सलाह, बोले- सरफराज पार्ट 2 ना बनें

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम के बीच चल रहे विवादों के मद्देनजर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी अपनी राय दी है. 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर का कहना है कि बाबर आजम को पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को अपना इस्तीफा भेज देना चाहिए. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर आजम टीम से खुश नहीं हैं. पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे का दौरा करना है. इससे पहले बाबर आजम और टीम के चयन को लेकर कुछ अनबन चल रही है. पाकिस्तान के अखबार डॉन में छपी खबर के अनुसार, बाबर आजम पीसीबी की चयन समिति से खुश नहीं है. समिति ने ऑल राउंडर इमाद वसीम को टीम से बाहर कर दिया है. बाबर ने इस पर अपनी निराशा प्रकट की है.


उन्होंने करीबी लोगों से कहा है कि उनके सुझावों को चयन समिति ने अनदेखा किया गया. इन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अख्तर ने बाबर आजम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने को कहा है. शोएब अख्तर ने इस स्थिति की तुलना सरफराज अहमद के मामले से करते हुए कहा है कि बाबर आजम को पार्ट 2 सरफराज नहीं बनना चाहिए. पीटीवी स्पोर्ट्स पर अख्तर ने कहा, ''हम यह सुन रहे हैं कि बाबर आजम को पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड भुला रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि उनके सुझावों की अनदेखी की गई है. यदि बाबर आजम इतने हर्ट हुए हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. यदि वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें सरफराज पार्ट टू बनने के लिए तैयार रहना चाहिए.


इतना ही नहीं पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने भी यू ट्यूब चैनल पर इस विवाद पर कहा, ''महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम का चयन सलाह मशविरे से होता है. मैंने पहले भी कई बार यह कहा है कि सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी कप्तान होता है. इसके अलावा मुख्य चयनकर्ता और कोच का नंबर आता है, क्योंकि ये कप्तान के साथ मैदान में नहीं जाते. सारी लड़ाई कप्तान को लड़नी होती है तो उनमें आत्मविश्वास होना चाहिए.



Herald