

स्पोर्ट्स डेस्क। रायपुर के शहीद वीर नारयण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में Road Safety World Series का पांचवां मैच इंडिया लेजेंड्स और बांग्लादेश लेजेंड्स के बीच में खेला गया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में वीरेंद्र सहवाग की 80 रनों की नाबाद पारी की बदौलत भारत ने 110 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। सहवाग इस मैच में पुराने रंग में नजर आए और उन्होंने महज 35 गेंदों में 80 रन जड़े। सहवाग की इस पारी से उनके फैन्स काफी खुश नजर आए और ट्विटर पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए।
Fifty for Virender Sehwag from just 20 balls including 8 fours and 3 sixes - it is the fastest fifty in this series - completes fifty with a six - Viru style. pic.twitter.com/ux4h5GK8lm
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 5, 2021
सहवाग जबर्दस्त फॉर्म में नजर आए और उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। सहवाग ने अपनी 80 रनों की नाबाद पारी के दौरान 10 चौके और 5 लंबे छक्के लगाए। यानी सहवाग ने 80 में से 70 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे। सचिन ने सहवाग का दूसरा छोर पर अच्छा साथ दिया और 33 रनों की पारी में 5 चौके जड़े। सहवाग और सचिन की जोड़ी को मैदान पर वापस देखकर फैन्स काफी खुश दिखाई दिए और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। गेंदबाजी में भारत की तरफ से विनय कुमार और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी रही और नाजिमुद्दीन और उमर ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। प्रज्ञान ओझा ने उमर को आउट करके भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद युवराज सिंह ने नाजिमुद्दीन को 49 रनों के स्कोर पर बोल्ड करके भारतीय कामयाबी दिलाई। बांग्लादेश की टीम इसके बाद लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए और 19.4 ओवर में पूरी टीम महज 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।Sehwag To Bangladesh Legends Bowlers:- pic.twitter.com/mqd0u3198i
— Comedy Tonic Telugu (@ComedyTonic) March 5, 2021
Herald