Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शतक से चूके वॉशिंगटन सुंदर, 365 रनों पर समाप्त हुई भारत की पहली पारी

नई दिल्ली  
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत की पहली पारी 365 रनों पर समाप्त हो गई है। वॉशिंगटन सुंदर दुर्भाग्यशाली रहे और मात्र 4 रनों से शतक से चूक गए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे।
 भारतीय के अक्षर पटेल धीरे-धीरे पहली टेस्ट फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर नहीं था। वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। इसी के साथ भारत ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। टीम का स्कोर 365-8 हो गया है।
 भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। इसी के साथ टीम ने इंग्लैंड के पर 157 रनों की बढ़त ले ली है।

The post शतक से चूके वॉशिंगटन सुंदर, 365 रनों पर समाप्त हुई भारत की पहली पारी appeared first on Bhavtarini.