Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका पर पड़ी दोहरी मार, पहले वनडे सीरीज गंवाई और अब कटेगी 40 फीसदी मैच फीस

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में धीमी ओवर गति के लिये श्रीलंका पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है । श्रीलंका के ऑलराउंडर धनुष्का गुणतिलका को भी मैच में निकोलस पूरन के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई गई है। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने जुर्माना लगाया । श्रीलंका की टीम निर्धारित समय में दो ओवर पीछे रह गई थी।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता के तहत खिलाड़ियों पर धीमी ओवर गति के लिये प्रति ओवर 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है । इसके अलावा आईसीसी पुरूष वर्ल्ड कप सुपर लीग खेलने की शर्तों के तहत धीमी ओवर गति में हर ओवर पर एक अंक का दंड भी मिलता है । श्रीलंका पर दो अंकों का दंड लगाया गया है ।

गुणतिलका को इसी मैच में आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया । बयान में कहा गया कि गुणतिलका को आईसीसी आचार संहिता की धारा 2 . 5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो इंटरनेशनल मैच में आउट होने वाले बल्लेबाज को उकसाने वाली भाषा , हरकत या हाव भाव के प्रयोग से संबंधित है। आईसीसी ने कहा , "इसके साथ ही गुणतिलका के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया । यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 35वें ओवर की है जब पूरन के आउट होने पर गुणतिलका ने अपशब्दों का प्रयोग किया ।



Herald