Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच बना खिलाड़ी, पुरस्कार में मिला 5 लीटर पेट्रोल

स्पोर्ट्स डेस्क। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का लोग अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं। एमपी में क्रिकेट प्रतियोगिता में दिए जाने वाले पुरस्कार के जरिए भी इसका विरोध किया जा रहा है। इस तरीका को जानकर आप हैरान हो जाएंगे। भोपाल में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द मैच बने खिलाड़ी को पुरस्कार के रूप में 5 लीटर पेट्रोल दिया गया है।


दरअसल, कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने भोपाल के करोंद इलाके में स्थानीय लेवल पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था। रविवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच था। फाइनल मैच सनराइजर्स 11 और शगीर तारिक 11 टीम के बीच थी। फाइनल मुकाबला सनराइजर्स 11 ने जीता है। फाइनल मुकाबले में जीत के बाद इस टीम के खिलाफ सलाउद्दीन अब्बासी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


वहीं, सलाउद्दीन अब्बासी को पुरस्कार देने के लिए मंच पर जब बुलाया गया तो सभी लोग हैरान रह गए। उन्हें 5 लीटर पेट्रोल से भरा हुआ एक कैन दिया गया। इसे देख मैदान में ठहाके लगने लगे। टूर्नामेंट के आयोजक मनोज शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करने का इससे अच्छा तरीका और कोई नहीं हो सकता है।पेट्रोल के कैन के ऊपर लिखा हुआ था कि 'मोदी ब्रांड अनमोल पेट्रोल', 5 लीटर की कीमत 510 रुपये। साथ ही पीएम मोदी की एक तस्वीर भी लगी हुई थी। अब सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल है। गौरतलब है कि एमपी के कई इलाकों में प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये के पार है। वहीं, साधारण पेट्रोल भी 98 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।



Herald