Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन के पास इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकते हैं ये 71 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अहमदाबाद: इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जाने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं. रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए 77 टेस्ट मैच में अब तक 401 विकेट हासिल कर चुके हैं. चौथे टेस्ट मैच में भी अश्विन अगर अपनी अच्छी फॉर्म को दोहराने में कामयाब रहते हैं, तो भारत इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर सकता है. रविचंद्रन अश्विन चौथे टेस्ट मैच में अगर 10 विकेट लेते हैं, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे.


अश्विन अभी तक इस सीरीज में 24 विकेट ले चुके हैं और 10 विकेट से उनका यह आंकड़ा 34 तक पहुंच जाएगा, जिससे वह वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज एलफ्रेड वेलेंटाइन का 71 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फिलहाल वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज एलफ्रेड वेलेंटाइन के नाम दर्ज है. एलफ्रेड वेलेंटाइन ने 1950 में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 33 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.

इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अगर 8 विकेट चटका देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 611 विकेट पूरे कर लेंगे और जहीर खान को पीछे छोड़ देंगे. जहीर खान के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 610 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. अश्विन अगर जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ देते हैं तो वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर आ जाएंगे. फिलहाल अश्विन अभी तक कुल 603 (401 टेस्ट, 150 वनडे और 52 T20I) इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं. भारत की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले (956) पहले नंबर पर हैं. कुंबले के बाद हरभजन सिंह (711) और कपिल देव (687) का नंबर आता है.



Herald