Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AFG vs ZIM : बेइमानी की सारी हदें पार करते हुए अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने मैदान पर की शर्मनाक हरकत

स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच इस समय दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वैसे तो अफगानिस्तान ने अपना शिकंजा कसा हुआ है और अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है, लेकिन मैच के दौरान उनके एक खिलाड़ी ने ऐसी हरकत कर दी जिसकी वजह से पूरी टीम का आलोचना भी हो रही है। दरअसल, इस मैच में अफगानिस्तान की ओर से दोहरा शतक जड़ने वाले हशमतुल्लाह शाहिदी ने फील्डिंग के दौरान बेइमानी की जिसका खामियाजा पूरी टीम को उठाना पड़ा।

मैच के तीसरे दिन जब जिम्बाब्वे पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 281 रन पर था तब उनके बल्लेबाज सिंकदर राजा निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे थे। पारी के 91वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजा एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे। शिरज़ाद की यॉर्कर गेंद को उन्होंने कवर्स की दिशा में खेला और एक रन के लिए दौड़ पड़े। गेंद बाउंड्री से पहले ही रुक गई थी, लेकिन हशमतुल्लाह शाहिदी ने जानबूझकर अपना एक पैर बाउंड्री के बाहर रखा ताकी जिम्बाब्वे को उस गेंद पर चौका मिल जाए और सिंकदर राजा अगले ओवर में स्ट्राइक ना ले सके।


हशमतुल्लाह शाहिदी की ये बेइमानी तुरंत मैदानी अंपायरों की नजरों में आई और उन्होंने लंबी बातचीत कर जिम्बाब्वे को 4 की जगह पांच रन दिए। अंपायरों ने चौके के साथ अफगानिस्तान पर एक रन की पैनेलटी लगाई। बात मुकाबले की करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 545 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। वहीं जिम्बाब्वे को पहली पारी में 287 रन पर समेटने के बाद अफगानी गेंदबाजों ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में जिम्बाब्वे के 7 विकेट 266 रन पर गिरा दिए हैं। दोनों पारियों के स्कोर के बाद जिम्बाब्वे अफगानिस्तान से 8 रन आगे हैं।



Herald