

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार पेसर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा है. शमी की पत्नी ने उनपर और उनके परिवार पर काफी गंभीर आरोप लगाए, हालांकि कोई आरोप अब तक सही साबित नहीं हो पाया है. हसीन जहां वक्त-वक्त पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है.
हसीन जहां ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो एक नीली रंग की साड़ी पहनी हैं. हैरानी के बात तो ये है कि इस तस्वीर में हसीन जहां सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं. हसीन जहां ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया- सब्र की उंगली पकड़ कर हम इतना चले कि रास्ते हैरान रह गए.
मोहम्मद शमी से विवाद के चलते हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं. इन दोनों के बीच विवाद काफी वक्त से चल रहा है. बता दें कि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है.
Herald