

रायपुर में आयोजित हो रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में मंगलवार को इंग्लैंड लीजेंड्स ने इंडिया लीजेंड्स को करीबी मैच में 6 रन से हरा दिया। भारत के लिए इरफान पठान और मनप्रीत गोनी ने आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी की, लेकिन वे टीम की हार को नहीं टाल सके। इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए कप्तान केविन पीटरसन की आतिशी 75 रनों की पारी के दम पर 188 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। इसके जवाब में इंडिया निर्धारित ओवरों में 182 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की तरफ से लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवरों में मात्र 15 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन के बाद फैन्स उनकी तुलना इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच से कर रहे हैं।

पनेसर ने मैच में पावरप्ले के दौरान इंडिया लीजेंड्स के तीन महत्वपूर्ण विकेट उखाड़े, जिनमें महान सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ और धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह का नाम शामिल है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ने अपने पांच विकेट 56 रनों पर ही गंवा दिए थे। मोंटी के अलावा अन्य स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल ने चार ओवरों में 44 रन देकर दो विकेट झटके। एक-एक विकेट मैथ्यू होगार्ड और रियान साइडबॉटम ने भी लिया। पनेसर की तुलना लीच से करने पर एक फैन ने कहा कि लीच की फर्स्ट क्लास में एवरेज और स्ट्राइक रेट पनेसर से बेहतर है। वहीं एक अन्य ने तो यहां तक लिख दिया कि लीच की जगह मोंटी पनेसर को इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शामिल करना चाहिए।

Once they had Panesar & now they are having Leach. pic.twitter.com/5sF7TATW8h
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 18, 2018
Pant is Gilchrist and Leach is Panesar and this is awesome. @FoxCricket #INDvENG
— Tom Morris (@tommorris32) February 7, 2021
https://t.co/BwjCAixObChttps://t.co/oGUTb2RVB6
— Michael Parker (@Parksy17) September 11, 2019
Leachy vs Panesar career stats! Leach has a better first class and test average and a better strike rate than Monty! And I loved Monty! Just don’t get the criticism of Leachy! Solid stats so far? Gives his all/has guts! ????????♂️
Herald