Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एंडी मरे चौथी बार बने पिता

लंदन
दुनिया के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे (Andy Murray) चौथी बार पिता बन गए हैं। मरे की पत्नी किम सिएर्स ने चौथे बच्चे को जन्म दिया। ब्रिटिश टैबलॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, मरे की मैनजमेंट टीम ने इस बच्चे के बारे में यह जानकारी नहीं दी है कि वह लड़का है या लड़की। एटीपी टूर की वेबसाइट के अनुसार, मरे और सिएर्स की शादी को छह साल हुए हैं और उनकी दो लड़कियां और एक पुत्र पहले से ही हैं। मरे की लड़कियों के नाम सोफिया (पांच वर्ष) और एडिए (तीन वर्ष) हैं जबकि पुत्र का नाम टेडी है जिसकी उम्र एक वर्ष है। 33 वर्षीय मरे इस साल तीन टूर्नमेंट में खेले जिसमें वह पिछले महीने हुए बिएला चैलेंजर इंडोर-1 में उपविजेता रहे। मरे और किम ने साल 2015 में स्कॉटलैंड में शादी की थी।

The post एंडी मरे चौथी बार बने पिता appeared first on Bhavtarini.