Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शादी की खबरों के बीच युवराज ने जसप्रीत बुमराह को किया ट्रोल

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सप्ताह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बुमराह ने हाल में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट से छुट्टी मांगी थी। बुमराह ने निजी कारणों का हवाला देकर चौथे टेस्ट से अपना नाम वापस लिया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि बुमराह इस सप्ताह शादी करने जा रहे हैं और इसकी तैयारियों के लिए उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी। बुमराह ने मंगलवार को एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अकेले बैठे हैं और कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं, इस फोटो पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह ने मजेदार कमेंट किया है।

बुमराह ने अपनी फोटो शेयर करते हुए सोचने वाले इमोटीकॉन का इस्तेमाल किया है, जिस पर युवराज ने कमेंट में लिखा, 'पोछा मारूं या पहले झाड़ू?' युवी के इस कमेंट पर एक फैन ने उनसे पूछ लिया है कि युवी पाजी आपको शादी का इंविटेशन मिला क्या? बोर्ड के एक अधिकारी ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, 'तेज गेंदबाज बुमराह जल्द ही शादी करने वाले हैं और इसकी तैयारियों के लिए ही उन्होंने टेस्ट सीरीज के बीच से ही हटने का फैसला किया था। उन्होंने बोर्ड को बताया कि वे शादी करने जा रहे हैं और इस बड़े दिन की तैयारियों के लिए कुछ समय चाहते हैं।

बुमराह को टेस्ट सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी आराम दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि बुमराह को तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। बुमराह 27 साल के हैं और अभी तक भारत के लिए 19 टेस्ट, 67 वनडे इंटरनेशनल और 49 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।



Herald