Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बार्सीलोना के पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया

मैड्रिड 
स्पेन की पुलिस ने बार्सीलोना स्टेडियम में छापे की कार्रवाई के बाद इस फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष जोसेप मारिया बोर्टोम्यु सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब क्लब के अध्यक्ष पद के चुनावों में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। यह कार्रवाई पिछले साल के 'बार्सागेट प्रकरण' के मामले में की गई जिसमें क्लब के अधिकारियों पर आरोप लगा था कि उन्होंने उन मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों को बदनाम करने का अभियान चलाया जो क्लब और तत्कालीन अध्यक्ष बोर्टोम्यु के आलोचक थे। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों का नाम नहीं बताया लेकिन अध्यक्ष पद के दावेदार जोआन लापोर्टा ने स्पेन की मीडिया की खबरों में पुष्टि की है कि बार्टोम्यु हिरासत में लिए गए लोगों में शामिल हैं।
 

The post बार्सीलोना के पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया appeared first on Bhavtarini.