

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के तीन विकेट महज 20 रन के स्कोर पर गिर चुके थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिच पर पांव जमाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बेन स्टोक्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इससे पहले पंत ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
पंत ने यह शॉट चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर लगाया। इससे पहले भी पंत ने कुछ इसी तरह का शॉट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खिलाफ लगाया था। उस समय भी पंत ने अपने इस शॉट से खूब सुर्खियां बटोरी थी।Pant: An all-format reverse scoop player... pic.twitter.com/NRD9KacPID
— Ashish Magotra (@clutchplay) March 12, 2021
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी पंत के इस शॉट की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस शॉट पर हैरानी जताते हुए लिखा, 'ये नई पीढ़ी है, जो बिल्कुल निडर है। रिवर्स या कौन सा शॉट, पता नहीं क्या कहूं इसको। मगर ऋषभ पंत सलाम है तुमको एक तेज गेंदबाज को ऐसे मारने के लिए। ऐसे ही खेलते रहे। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा है कि पंत ने अभी तक का सबसे बड़ा शॉट खेला है, जो क्रिकेट इतिहास में शायद ही कभी खेला गया हो।
Herald