

नई दिल्ली. नजफगढ़ के नवाब और मुल्तान के सुल्तान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने अपने पूरे करियर में छक्के और चौकों की बारिश कर टीम इंडिया को कई मैच जिताए. बेहतरीन प्रदर्शन के बाद सहवाग को नाम भी मिला और पैसा भी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करोड़ों रुपये कमाने वाले सहवाग दिन में सिर्फ एक बार खाना खाते हैं..

वीरेंद्र सहवाग ने ये खुलासा एक चैट शो के दौरान किया. सहवाग ने क्रिकबज से खास बातचीत में बताया कि वो दिन में सिर्फ एक बार ही खाना खाते हैं. इस डाइट प्लान को इंटरमिटेंट फास्टिंग कहा जाता है. बता दें इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन घटाने का एक तरीका है जिसके तहत आप पूरे दिन भर में एक बार खाना खाते हो. मतलब ये एक तरह का उपवास है जिससे सिर्फ वजन ही कम नहीं होता बल्कि इससे दूसरी शारीरिक समस्याएं भी दूर होती हैं

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान एक बात ध्यान रखनी होती है कि इंसान को 500 KCL से अधिक कैलरी वाली चीजें नहीं खानी चाहिए. वहीं इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान पानी बहुत अधिक पीना चाहिए जिससे शरीर हाइड्रेट रहे.सहवाग ने अपनी फिटनेस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग को चुना है. हाल ही में सहवाग रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलते नजर आए थे जहां उन्होंने कुछ ताबड़तोड़ पारियां खेली थी. फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
Herald