Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सूर्यकुमार को आउट दिए जाने पर भड़के सहवाग, थर्ड अंपायर को किया बुरी तरह

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 185 रन बनाए. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 57 रन का योगदान दिया. अंतरराष्ट्रीय करियर की डेब्यू पारी में सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली.

सूर्यकुमार यादव को सैम कर्रन ने अपनी गेंद पर डेविड मलान के हाथों कैच आउट कराया. हालांकि सूर्यकुमार यादव को जिस तरह से कैच आउट दिया गया उसने विवाद खड़ा कर दिया. मैदानी अंपायर द्वारा आउट का सॉफ्ट सिग्नल देने के बाद रीप्ले में गेंद जमीन को छूती हुई नजर आ रही थी, लेकिन सबूत के अभाव में थर्ड अंपायर ने भी सूर्यकुमार यादव को आउट करार दे दिया. इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अंपायर पर भड़ास निकालते हुए मीम शेयर किया. इस तस्वीर में एक ओर आंख पर पट्टी बांधे एक बच्चा नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ डेविड मलान का विवादित कैच भी है.


सूर्यकुमार यादव (57) के अलावा भारत की पारी में श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन, रिषभ पंत ने 23 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 30 रन, लोकेश राहुल ने 14, रोहित शर्मा ने 12, हार्दिक पांड्या ने 11, वॉशिंगटन सुंदर ने चार और कप्तान विराट कोहली ने एक रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने चार विकेट विकेट लिया जबकि बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड और सैम कर्रन ने एक-एक विकेट लिया



Herald