Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया में वापसी के बाद टी नटराजन का ये ट्वीट जीत लेगा आपका दिल

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया में वापसी को लेकर एक ट्वीट किया। नटराजन ने कहा कि टीम में साथी खिलाड़ियों के पास वापस आकर मैं रोमांचित हूं। गौरतलब है कि टी नटराजन फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच के दौरान गुरुवार को टीम से जुड़ गए थे। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया था कि नटराजन ने यो-यो टेस्ट और दो किलोमीटर दौड़ सहित सभी टेस्ट पास कर लिए हैं।

टी नटराजन ने टीम में वापसी पर ट्वीट करते हुए लिखा कि एक ऐसी नौकरी चुनें, जिससे आप प्यार करते हैं और आपको एक दिन भी जिंदगी में काम नहीं करना पड़ेगा। साथी खिलाड़ियों के पास वापस आकर रोमाचिंत हूं। गौरतलब है कि टी नटराजन कंधे की चोट से परेशान थे। नटराजन कुछ दिन पहले अहमदाबाद आ गए थे। लेकिन कोराना महामारी की वजह से नियमों की वजह क्वारंटीन थे और टीम के साथी खिलाड़ियों से नहीं जुड़े थे।

29 साल के नटराजन ने पिछले साल यूएई में हुए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्होंने तीनों फॉर्मेटों में डेब्यू किया और अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। ये सीरीज 23 मार्च से 28 मार्च तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जाएगी।



Herald