Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने इस क्रिकेटर को बताया व्हाइट बॉल क्रिकेट में वर्ल्ड का बेस्ट बैट्समैन

भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट से हराया और मेहमान टीम की इस जीत में टीम के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने काफी अहम भूमिका निभाई। बटलर ने अपने टी20 करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए अपनी टीम को तीसरे मैच में जीत दिलाते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त दिला ली। बटलर ने इस मुकाबले में 52 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए तो वहीं उनकी पारी के बाद टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने उनकी जमकर प्रशंसा की।

भारत व इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के बाद ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बात करते हुए गौतम गंभीर ने जोस बटलर को व्हाइट बॉल क्रिकेट यानी सिमित प्रारूप में वर्ल्ड का बेस्ट बैट्समैन करार दिया। वहीं इस बातचीत के दौरान इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने जोस बटलर को सिमित प्रारूप में मौजूदा वक्त में इंग्लैंड का बेस्ट बल्लेबाज बताया। गौतम गंभीर ने कहा कि, जोस बटलर शायद टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के साथ दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि, इयान बेल ने उन्हें सिर्फ इंग्लैंड का सिमित प्रारूप में बेस्ट बल्लेबाज कहा है, लेकिन मेरे मुताबिक जोस बटलर व्हाइट बॉल क्रिकेट में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं। गंभीर ने एक बल्लेबाज के तौर पर बटलर के रेंज की जमकर तारीफ की और बताया कि, जब वो फॉर्म में होते हैं तो वो कैसे तेज व स्पिन गेंदबाजी आक्रमण से एक साथ सहजता से निपटते हैं।


उन्होंने कहा कि, इंग्लैंड का ये स्टार खिलाड़ी टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण है और वो लगातार टीम के लिए प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं। गंभीर ने कहा कि बटलर के पास बहुत सारे विकल्प हैं और मुझे नहीं लगता है कि, कोई भी व्यक्ति है जिसके पास इतने सारे ऑप्शन है चाहे वो तेज गेंदबाज या फिर स्पिनर को खेल रहा हो। जब वो तेज या फिर स्पिनर को फेस करते हैं तो वो रिवर्स स्विप, लैप सबका इस्तेमाल करते हैं। वो बेहतरीन हैं और अगर वो फॉर्म में हों तो उन्हें रोकना मुश्किल है क्योंकि, उनके पास हर तरह के विकल्प मौजूद हैं।



Herald