.webp)

अगर आप भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के शौकीन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही है. इन दोनों देशों के बीच 2021 में क्रिकेट सीरीज हो सकती है. पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया गया है. भारत और पाकिस्तान की सीरीज दुनिया में सबसे अधिक लोक्रप्रिय क्रिकेट सीरीज है. पाकिस्तान में भारतीय क्रिकेटरों के करोड़ों प्रशंसक हैं. इसी तरह भारत में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के करोड़ों फैंस हैं. एक ऐसा ही किस्सा बड़ा मशहूर है जब इंजमाम उल हक ने कहा था कि उनका लड़का सचिन तेंदुलकर का प्रशंसक है.
.webp)
सचिन तेंदुलकर ने एक बार एक इंटरव्यू में दिलचस्प वाकया सुनाया था. यह किस्सा पाकिस्तान के तत्कालीन कप्तान इंजमाम उल हक और उनके बेटे से जुड़ा है. सचिन ने कहा, ‘एक बार जब हम पाकिस्तान दौरे पर थे, तो लाहौर में मेजबान टीम के बाद हमारा नेट प्रैक्टिस शुरू होने वाला था. तभी इंजमाम अपने बेटे को लेकर मेरे पास आए. उन्होंने कहा कि ये लड़का भले ही मेरा है, लेकिन क्रिकेट में यह अपका फैन है.’ सचिन ने बताया कि इसके बाद उन्होंने इंजमाम के बेटे के साथ थोड़ा वक्त बिताया.

बता दें कि सचिन तेंदुलकर और इंजमाम उल हक समकालीन क्रिकेटर रहे हैं. सचिन ने 1989 में पाकिस्तान में ही अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. इंजमाम ने 1991 में अपना पहला मैच खेला था. सचिन के नाम दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है. इंजमाम उल हक पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. 1990 के दशक में इन दोनों खिलाड़ियों की अक्सर तुलना होती थी. पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान तो इंजमाम को सचिन से बेहतर क्रिकेटर बताया करते थे.
Herald