Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुरली श्रीशंकर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

पटियाला
भारत के लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने पटियाला में फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 8.26 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

लंबी कूद में ओलंपिक क्वालीफिकेशन का स्तर 8.22 मीटर है। केरल के 21 साल के खिलाड़ी ने पांचवें प्रयास में 8.26 मीटर की कूद के साथ अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया, जो उन्होंने 2018 में 8.20 मीटर की कूद के साथ कायम किया था। श्रीशंकर ने पहले चार प्रयास में क्रमश: 8.02 मीटर, 8.04 मीटर, 8.07 मीटर और 8.09 मीटर की दूरी तय करने के बाद पांचवें प्रयास में 8.26 मीटर की छलांग लगाई। इसके बाद उनका आखिरी प्रयास विफल हो गया। केरल के एक अन्य खिलाड़ी मुहम्मद अनीस याहिया (आठ मीटर) ने इसमें रजत, जबकि कर्नाटक के एस लोकेश (7.60 मीटर) ने कांस्य पदक हासिल किया।

एथलेटिक्स में इससे पहले भारत के लिए पैदल चाल में पांच (पुरुषों की 20 किमी स्पर्धा में केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल रोहिल्ला तथा महिलाओं की 20 किमी स्पर्धा में भावना जाट और प्रियंका गोस्वामी), भाला फेंक में दो (नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह) के अलावा अविनाश साब्ले (पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज) और चार गुणा 400 मिक्स्ड रिले टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

The post मुरली श्रीशंकर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया appeared first on Bhavtarini.