.webp)
.webp)
दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कप्तान बनाया है। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे में चोट के कारण लगभग 5 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। श्रेयस को यह चोट हाल में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी।

दिल्ली की टीम में आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पंत को कप्तान बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने खुशी जाहिर की तो कुछ ने अन्य खिलाड़ियों से तुलना कर दी। एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा, ' अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और रविचंद्रन अश्विन के बावजूद भी दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के लिए अपना कप्तान ऋषभ पंत को बनाया।' एक अन्य यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा, ' अय्यर की अनुपस्थिति में पंत होंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान। स्मिथ, रहाणे, अश्विन और धवन का क्या मतलब।
Ajinkya Rahane, Steve Smith and Ravichandran Ashwin after Delhi Capitals appointed Rishabh Pant as captain for IPL 2021 pic.twitter.com/gUIvzgiuXB
— Kuch bhi (@kuchbhiJ3) March 30, 2021
पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत की 3-1 जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें उन्होंने छह पारियों में एक शतक की मदद से 270 रन बनाए थे। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद वनडे श्रृंखला में शानदार फॉर्म में थे जिसमें उन्होंने दो मैच खेले। इसमें उन्होंने 77 और 78 रन की पारियां खेलीं।
Herald