Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह को राजस्थान रॉयल्स ने हनीमून के लिए दी ऐसी सलाह, होना पड़ा ट्रोल

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक दिन पहले शादी के बंधन में बंधे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शादी की बधाई देने के दौरान मजेदार सलाह दी. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अप्रैल-मई में हनीमून के लिए मालदीव जाना चाहिए.


बुमराह ने टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ शादी की है. बता दें कि अप्रैल-मई में आईपीएल 2021 का आयोजन होना है. बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं. राजस्थान ने ट्वीट कर कहा, "बधाई हो बुमराह. हमने सुना है कि अप्रैल-मई में मालदीव जाना काफी अच्छा रहता है.राजस्थान रॉयल्स को हालांकि ऐसी सलाह देने पर ट्रोल का शिकार भी होना पड़ा. फैंस का कहना है कि राजस्थान रॉयल्स को जसप्रीत बुमराह से इतना डर लगता है कि वह उन्हें हनीमून पर भेजने की सलाह दे रही है.

बुमराह की शादी काफी सरल तरीके से हुई थी और उसमें सीमित संख्या में लोग शामिल हुए थे. बुमराह के एक करीबी ने बताया था कि शादी में 50 लोग शामिल हुए थे, जिसमें दोनों परिवार के सदस्य और रिश्तेदार थे. बता दें कि शादी की वजह से जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट और टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लिया. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर रहेंगे. बुमराह हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे.



Herald