

केरल के विकेटकीपर मोहम्मद अजहरुद्दीन मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा के साथ डिनर डेट पर जाना चाहते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने आईपीएल 2021 के लिए हुई नीलामी में अजहरुद्दीन को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा था। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) की कमान विराट कोहली के हाथ में है।

खास यह है कि नयनतारा भी केरल की रहने वाली हैं। 36 साल की नयनतारा 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म दरबार में वह साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के अपोजिट हैं। इसमें उन्होंने लिली का किरदार निभाया है। नयनतारा 2005 में रिलीज हुई गजनी में चित्रा की भूमिका निभा चुकी हैं। नयनतारा इस समय एक्टर विग्नेश शिवम के साथ रिलेशन में हैं। वह कई वर्षों तक प्रभुदेवा के साथ लिव इन में रह चुकी हैं।

वहीं यदि 27 साल के अजहरुद्दीन की बात करें तो उनका सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन रहा था। अजहरुद्दीन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 13 जनवरी 2021 की रात इतिहास रचा था। वह इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट के 11 साल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। वह टी20 मुकाबलों में शतक लगाने वाले केरल के पहले बल्लेबाज बने थे। वह टी20 मुकाबलों में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। अजहरुद्दीन ने वेबसाइट क्रिकटैकर से बातचीत में कहा कि एबी डिविलियर्स और विराट कोहली में से किसी एक को चुनने का विकल्प मिलने पर वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को चुनेंगे। अजहरुद्दीन ने कहा, ‘विराट भाई का सुपर फैन होने के कारण मैं निश्चित ही उन्हें ही अपना बैटिंग पार्टनर चुनूंगा।
Herald