नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में विराट कोहली ने भारत के ओपनर रोहित शर्मा को आराम दिया था। रोहित शर्मा को बाहर रखने का फैसला भारत को महंगा पड़ा। शिखर धवन और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी कमाल नहीं दिखा पाई और दोनों सस्ते में आउट हो गए। विराट के रोहित को बाहर रखने के फैसले से अजय जडेजा सहमत नहीं दिखे। उन्होंने क्रिक बिज के एक कार्यक्रम में कहा कि रोहित शर्मा अपने बेस्ट फॉर्म में हैं और आराम नहीं करना चाहेंगे। विराट कोहली ने शुक्रवार को जब टॉस के बाद प्लेंइग इलेवन का ऐलान किया तो रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी ने कईयों को चौंकाया। इसकी वजह ये थी कि मैच से 24 घंटे प्रेस कांफ्रेंस में विराट ने कहा था कि रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। अजय जडेजा ने कहा कि दुनिया को कोई भी खिलाड़ी जब अपने फॉर्म में है तो रेस्ट करने को नहीं कहा जा सकता, खासकर एक बल्लेबाज, क्योंकि ये एक गेम है जो फॉर्म से चलती है, लय से चलती है। जो लय में होता है वो खुद तो इसे नहीं छोड़ना चाहेगा। इंग्लैड ने टेस्ट सीरीज में ये ही किया। उसने अपने मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया और फिर जो हुआ स्कोरलाइन बताती है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाए थे। उसमें एक शतक भी शामिल है। वहीं शुक्रवार को खेले गए टी-20 की बात करें तो शिखर धवन चार रन बनाकर और केएल राहुल एक रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच 14 मार्च को खेलेगी। सीरीज में भारत 1-0 से पीछे है और वो दूसरे टी-20 में जीतने की पूरी कोशिश करेगा। वहीं इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला टी-20 सीरीज जीतकर लेना चाहिए।
The post अजय जडेजा बोले – रोहित शर्मा को क्यों नहीं रखना चाहिए टीम से बाहर appeared first on Bhavtarini.