Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत का जश्न मनाने के दौरान आर्चर ने किया मोईन अली को इग्नोर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को इंग्लैंड ने पांच मैचों की T20 सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड पूरी तरह हावी रहा। इस मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को प्लेंइग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला, इसके बावजूद उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


पहला टी-20 मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी एक दूसरे को जीत की बधाई दे रहे थे। इसी दौरान आर्चर ने स्पिनर आदिल राशिद को गले लगाया। इस दौरान आर्चर ने राशिद के पीछे खड़े मोईन अली को नजरअंदाज कर दिया जो कि उनसे हाथ मिलाने के लिए पीछे खड़े थे। इस वजह से मोईन अली का हाथ हवा में उठा रहा गया। हालांकि आर्चर ने ये जानबूझकर नहीं किया और अनजानें में उनसे ये भूल हुई। आर्चर ने पहले टी-20 में शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। उन्होंने अपने चार ओवरों में मात्र 23 रन दिए। उन्होंने केएल राहुल के अलावा हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर का विकेट लिया।


शुक्रवार को खेले गए टी-20 मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 124 रनों पर ही समेट दिया। इसके बाद जेसन रॉय और जोस बटलर ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड तो जीत दिला दी। भारत की तरफ श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चल पाया। अय्यर ने 67 रन बनाए। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अगला मुकाबला 14 मार्च को खेला जाएगा।



Herald