Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वेन्यू को लेकर छिड़े विवाद पर की बीसीसीआई से खास अपील 

नई दिल्ली 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के आयोजन स्थलों को लेकर विवाद बढ़ता चला जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आईपीएल के वेन्यू में मोहाली का नाम न शामिल होने पर हैरानी जताई है। इससे पहले पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन भी बीसीसीआई को लिखे अपने पत्र में पंजाब के स्टेडियम को शामिल ना किए जाने पर नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। पंजाब के अलावा राजस्थान राॅयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद के भी नाराज होने की खबर सामने आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वेन्यू में मोहाली का नाम शामिल ना होने पर कहा, 'मैं काफी सरप्राइज हूं कि मोहाली क्रिकेट स्टेडियम का नाम आईपीएल के वेन्यू स्थलों में शामिल नहीं है। मैं बीसीसीआई से अपील करता हूं अपने इस फैसले पर पुनः विचार करे। ऐसा कोई भी कारण नहीं है, जिसकी वजह से इसे वेन्यू ना बनाया जाए। हमारी सरकार मैच आयोजित करने में पूरा मदद करेगी।' गौरतलब है कि मोहाली पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह से पहले तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव भी हैदराबाद का नाम आईपीएल वेन्यू में शामिल करने की अपील कर चुके हैं। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से इस पूरे मसले पर अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। बीसीसीआई अगले सप्ताह इन सभी फ्रेंचाइजियों से बात कर सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने इस बार छह जगहों पर आईपीएल आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें अहमदाबाद भी शामिल है, जो किसी भी फ्रेंचाइजी  का घरेलू मैदान नहीं है। 
 

The post कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वेन्यू को लेकर छिड़े विवाद पर की बीसीसीआई से खास अपील  appeared first on Bhavtarini.