

श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने निजी कारणों से वेस्टइंडीज दौरा बीच में छोड़ दिया और वो शुक्रवार को स्वदेश लौट गए। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया कि मैथ्यूज को पारिवारिक कारणों के चलते घर लौटना पड़ रहा है। गौरतलब है कि मैथ्यूज ने दासुन शनाका की गैर मौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही संपन्न टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी की थी। इस सीरीज में टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

एंटीगुआ में 10 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले पहले वनडे मुकाबले में भी वह मात्र पांच रन बना कर आउट हुए थे और पूरी टीम 232 पर ऑलआउट हो गई थी। इस मुकाबले को वेस्टइंडीज ने
आठ विकेट से जीता था।

Herald