Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेटी वामिका को अनुष्का की तरह स्ट्रॉंग देखना चाहते हैं कोहली, महिला दिवस पर लिखा ये खास मैसेज

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, बॉलीवुड और स्पोर्ट्स की दुनिया के सबसे पॉपुलर और क्यूट कपल्स में से एक हैं. दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताने में कभी पीछे नहीं हटते हैं. आज दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है और ऐसे में विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखी है. इस पोस्ट में विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक बताया है. साथ ही बेटी वामिका के बड़े होने पर उनके जैसा बनने की बात कही है. विराट कोहली ने अनुष्का और बेटी वामिका की साथ में फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया.


इस फोटो को शेयर कर विराट कोहली लिखते हैं, ''एक बच्चे का जन्म होते देखना बेहद दिल दहलाने वाला, एकदम अविश्वसनीय और बेहतरीन एक्सपीरियंस है, जो एक इंसान को हो सकता है. वो देखने के बाद आपको महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता का पता चलता है, साथ ही समझ आता है कि भगवान ने उनके अंदर एक जिंदगी क्यों बनाई. क्योंकि वो हम मर्दों से ज्यादा कहीं ज्यादा ताकतवर हैं. विराट कोहली ने आगे लिखा, ''महिला दिवस की शुभकामनाएं मेरी जिंदगी की सबसे दयालु और शक्तिशाली महिला को और उसको जो बड़ी होकर बिल्कुल अपनी मां जैसी बनेगी. और साथ ही दुनिया की सभी बेहतरीन महिलाओं को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं.''


विराट के इस पोस्ट पर फैंस फिदा हो गए हैं और जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं. सेलेब्स जैसे कटरीना कैफ, वाणी कपूर, बिपाशा बसु, यजुवेंद्र चहल संग अन्य ने भी विराट के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें प्यार दिया है. ये पहली बार नहीं है जब विराट ने अनुष्का शर्मा की तारीफ में पोस्ट किया हो. विराट हमेशा से अनुष्का शर्मा को अपनी जिंदगी बेहतर बनाने वाली महिला बताते आए हैं. विराट कोहली का कहना है कि अनुष्का ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है. बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 11 फरवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया था. वामिका का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. विराट कोहली ने बेटी के आगमन की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी थी, जिसके बाद इंटरनेट पर धूम मच गई थी.



Herald