नई दिल्ली
इंग्लैंड ने दूसरे मैच में शानदार जीत हासिल कर वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी कर दी। अब श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मुकाबले में ही विजेता का फैसला होगा। जीत के बाद जोश से लबरेज अंग्रेज वनडे सीरीज कब्जाकर अपनी इज्जत बचाना चाहेंगे तो हार के बाद टीम इंडिया जख्मी शेर की तरह पलटवार करने को बेकरार होगी।
सीरीज का निर्णायक मुकाबला 28 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में कई बदलाव मुमकिन हैं। जबकि इंग्लिश टीम शायद ही विजयी संयोजन से छेड़छाड़ करना चाहेगी।
सीरीज के सारे मैच दूधिया रोशनी में ही खेले जा रहे हैं। दिन-रात्रि मुकाबला होने की वजह से भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर एक बजे और पहली गेंद 1:30 बजे फेंकी जाएगी कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मैदान के भीतर दर्शकों की एंट्री प्रतिबंधित है। हर मैच में पिच जबरदस्त रन उगल रही है। बाउंस, स्विंग के साथ यहां चौके-छक्के की बारिश होना तय है।
भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
The post वनडे सीरीज: कब-कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल वनडे लाइव appeared first on Bhavtarini.