Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह ने संजना गणेशन के साथ शेयर की तस्वीर, फैन्स ने कर दिया ट्रोल, दिवाली की दिलाई याद

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन हाल में ही शादी के बंधन में बंधे हैं. इन दोनों ने 15 मार्च को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की और गुरुद्वारे में अनंत कारज की रस्म हुई. शादी के बाद से ही बुमराह लगातार मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. आज बुमराह और संजना ने अपने रिसेप्शन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. हालांकि इस तस्वीर पर बुमराह को फैन्स ने बुरी तरह ट्रोल कर दिया है.

जसप्रीत बुमराह ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें दोनों तरफ लोग फुलझड़ी हाथों में लिए हैं. इस तस्वीर के बाद लोगों ने उनके एक पुराने ट्वीट की याद दिलाई. बुमराह ने अपने पुराने ट्वीट में लोगों से पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी. उनकी शादी में पटाखों के इस्तेमाल को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. इसके बाद ट्विटर पर भी दिवाली ट्रेंड करने लगा. बुमराह में साल 2017 में दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. इसमें उन्होंने लिखा था कि घर पर दिवाली का जश्न! सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और एक समृद्ध दिवाली! इसके बाद उन्होंने आखिर में हैशटेग लगाया था. जिसमें पटाखे ना फोड़ने के लिए कहा था.


जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपने रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को शादी की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया है. इससे पहले अपनी शादी की जानकारी देते हुए बुमराह और संजाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नई यात्रा शुरू की है. आज हमारे जीवन के सबसे खुशी के दिनों में से एक है और हम अपनी शादी की खबरें और अपनी खुशी आपके साथ साझा करते हुए बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं.



Herald