Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने रचा इतिहास, स्टीव वॉ का तोड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में एक और टेस्ट मैच जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट जीतने के साथ ही विराट कोहली ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली अब अपनी कप्तानी में घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ से आगे निकल गए हैं।


भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में एक और टेस्ट मैच जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट जीतने के साथ ही विराट कोहली ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली अब अपनी कप्तानी में घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ से आगे निकल गए हैं।


बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद साल 2014 में विराट कोहली को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके बाद कोहली ने अपनी कप्तानी में कई उपलब्धियां हासिल की। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंची। बात करें इस सीरीज की तो भारतीय टीम को चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और आखिरी तीनों मुकाबलों में इंग्लैंड को घुटने पर ला दिया। भारतीय टीम ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया और साथ ही लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।



Herald