Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सूर्यकुमार ही नहीं वाशिंगटन सुंदर भी विवादास्पद तरीके से हुए आउट

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और वाशिंगटन सुंदर को विवादास्पद तरीके से आउट दिया गया। ये दोनों ही फैसले तीसरे अंपायर के द्वारा लिए गए और इसके बाद कई भारतीय क्रिकेटर्स ने आइसीसी के नियम पर ही सवाल खड़े कर दिए। इस मैच में थर्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा थे जिन्होंने इस तरह से फैसले किए। सबसे पहले पहली पारी में सूर्यकुमार यादव के कैच आउट पर विवादित फैसला किया गया तो वहीं इसके बाद इसी पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर के कैच आउट का फैसला भी चौंकाने वाला रहा।

पहली पारी में 20वां ओपर इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फेंक रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर सुंदर ने आर्चर की गेंद पर शानदार छक्का लगाया और उनका कैच बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे आदिल रशिद ने लपक लिया। ये एक शॉर्ट बॉल थी और इस पर सुंदर ने अपर-कट लगाया और गेंद सीधी थर्ड मैन पोजिशन पर फील्डिंग कर रहे रशिद के हाथों में चली गई और उन्होंने आसान सा कैच लपक लिया।

कैच के समय ऐसा लग रहा था कि, उनका दाहिना पैर का पिछला हिस्सा बाउंड्री को छू रहा है। थर्ड अंपायर ने देखा कि, पहले उनका पैर बाउंड्री को छू रहा था, लेकिन जब गेंद उनकी हाथों में आई तब उनके पैर का हिस्सा बाउंड्री को नहीं छू रहा था और फिर सूंदर को थर्ड अंपायर ने आउट दे दिया। हालांकि ये पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया कि हुआ क्या था, क्योंकि कुछ स्पष्ट नहीं था। आपको बता दें कि चौथे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बनाए। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 57 रन की सबसे बड़ी पारी खेली जबकि रिषभ पंत ने 30 तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए।



Herald