नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। मैच में इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही है। इस समय इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। भारत ने मैच में अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया, जिसमें जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है। इसके अलावा इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। टीम ने जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह डेन लॉरेंस और डॉम बेस को उतारा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारत को बड़ी सफलता दिलाते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी के साथ इंग्लैंड ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। टीम का स्कोर 30-3 है।
The post सिराज ने झटका कप्तान जो रूट का बड़ा विकेट, इंग्लैंड को बड़ा झटका appeared first on Bhavtarini.