Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने लगवाई कोविड वैक्सीन की पहली डोज, शेयर की तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री ने सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी। शास्त्री फिलहाल अहमदाहाद में टीम इंडिया के साथ हैं जहां के अस्पताल में उन्होंने वैक्सीन लगवाई। शास्त्री ने बताया कि उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।


58 वर्षीय शास्त्री ने लिखा, 'COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। इस महामारी के खिलाफ भारत को सशक्त बनाने के लिए मेडिकल प्रफेशनल और वैज्ञानिकों का धन्यवाद। उन्होंने लिखा कि COVID-19 टीकाकरण से निपटने में अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में कांताबेन और उनकी टीम के पेशेवर रवैये से वह प्रभावित हैं।इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की थी। अब सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ही 4 मार्च से शुरू होना है।



Herald