

जमैका के क्रिकेटर क्रिस गेल ने अपने देश जमैका को Covid-19 वैक्सीन दान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। गेल ने एक वीडियो जारी कहा, "माननीय पीएम मोदी, भारत सरकार और भारत की जनता, मैं आप सभी को जमैका को वैक्सीन डोनेट करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम इसकी बहुत सराहना करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। धन्यवाद भारत।"

वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमें खुशी है कि वैक्सीन मैत्री दुनिया भर में हमारे दोस्तों तक पहुंच रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "जमैका के रहने वाले फेमस खिलाड़ी के इस वीडियो को देख कर काफी खुशी हई। हमें खुशी है कि वैक्सीन मैत्री दुनिया भर में हमारे दोस्तों तक पहुंच रही है।"
Jamaican cricketer Chris Gayle thanks India for sending COVID19 vaccines to Jamaica
— ANI (@ANI) March 19, 2021
"PM Modi, the Government of India and the people of India, I want to thank you all for your donation of the vaccine to Jamaica. We appreciate it," he says pic.twitter.com/8iSa3yhYcs
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, जमैका ने भारत को कोरोनावायरस वैक्सीन की 50,000 खुराक भेजने के लिए धन्यवाद दिया था।एक ट्वीट में, जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस ने कहा था, "मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि कल दोपहर को हमें भारत सरकार द्वारा दान की गई एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 50,000 खुराक की पहली खेप मिली। हम सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और भारत के लोगों को भी इस बहुत जरूरी समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। पिछले हफ्ते वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स, रिची रिचर्डसन, जिमी एडम्स और रामनरेश सरवन ने वैक्सीन मैत्री पहल के तहत Covid-19 टीके प्रदान करके कैरेबियाई देशों की मदद करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया था।
Herald