Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK, आरसीबी नहीं इस IPL टीम के फैन हैं डेल स्टेन, बताई खास वजह

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने आईपीएल की अपनी फेवरेट टीम के नाम को लेकर खुलासा किया है। ट्विटर पर फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए स्टेन ने बताया कि उनकी फेवरेट टीम पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस है। उन्होंने बताया कि क्विंटन डिकॉक उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं और इस वजह से भी वह मुंबई को सपोर्ट करते हैं। स्टेन ने आईपीएल 2021 से निजी कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया था। वह पिछले सीजन आरसीबी की तरफ से खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

दरअसल, डेल स्टेन ने अपने ट्विटर पर फैन्स से सवाल पूछने के लिए कहा और उन सवालों का एक-एक करके जवाब दिया। इस दौरान एक फैन ने उनकी फेवरेट आईपीएल टीम के बारे में पूछा, जिस पर स्टेन ने जवाब देते हुए कहा, 'सभी टीमें, लेकिन मुंबई इंडियंस काफी मजबूत दिखती है। क्विंटन डिकॉक भी मेरे फेवरेट खिलाड़ियों में से एक हैं तो मैं उनको हमेशा सपोर्ट करता हूं।' गौरतलब है कि डेल स्टेन ने पाकिस्तान सुपर लीग छह के इतर दावा किया था कि आईपीएल में खेल से अधिक पैसे को महत्व दिया जाता है। हालांकि, अपने इस बयान पर स्टेन ने बाद में माफी भी मांगी थी।

स्टेन ने अपने बयान पर माफी मांगते हुए ट्वीट करके लिखा था, 'मेरे करियर में आईपीएल शानदार रहा, अन्य खिलाड़ियों के लिए भी। मेरा इरादा कभी इसे नीचा दिखाने, अपमान करने या किसी अन्य लीग से तुलना करने का नहीं था। सोशल मीडिया और शब्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से कई बार ऐसा हो जाता है।'' उन्होंने कहा, ''अगर मैंने इससे किसी को निराश किया है तो इसके लिए काफी मांगता हूं।' स्टेन आईपीएल में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और साल 2019 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था।



Herald