Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जबर्दस्त टच में नजर आए CSK के कप्तान धोनी, जमकर लगाए छक्के- Video

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के आगाज में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। 9 अप्रैल से आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होना है, जबकि 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को अपना पहला मैच खेलना है। सीएसके के खिलाड़ी आने वाले सीजन की तैयारियों में जुट चुके हैं। सीएसके का प्रैक्टिस कैंप चेन्नई में लगा है और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत अंबाती रायुडू, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे अहम क्रिकेटर इसमें हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। धोनी आईपीएल 2021 से पहले काफी अच्छे टच में नजर आ रहे हैं।

सीएसके ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी जमकर छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सीएसके के लिए पिछला सीजन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था, टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में इस सीजन के सीएसके के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। सीएसके को अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में खेलना है। सीएसके का आखिरी लीग मैच 23 मई को होगा, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा।



Herald