Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी की टीम CSK को लेकर पार्थिव पटेल ने दिया ये बयान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। टूर्नामेंट का आगाज 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच के साथ होगा, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपना पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगा। सीएसके के लिए पिछला सीजन बिल्कुल अच्छा नहीं गया था। पिछले सीजन में सीएसके के टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी थी, ऐसे में इस साल सीएसके के फैन्स को टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पार्थिव पटेल ने बताया है क्यों इस सीजन में सीएसके की टीम सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभर सकती है।


पार्थिव पटेल ने स्टार स्पोर्ट्स के एक चैट शो में कहा, 'चेन्नई में सीएसके को एक भी मैच नहीं खेलना है, इससे टीम निराश जरूर होगी क्योंकि उन्होंने मोईन अली, के गौतम को टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन में सीएसके की बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आई थी। वह स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके थे, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छी बल्लेबाजी की और अब सुरेश रैना की टीम में वापसी हो रही है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि सीएसके के बैटिंग लाइन-अप में सुरेश रैना का बड़ा रोल रहा है। डोमेस्टिक क्रिकेट में गायकवाड़ ने अच्छा प्रदर्शन किया है और बैटिंग लाइन-अप में धोनी भी हैं, रैना की वापसी से सीएसके को फायदा जरूर मिलेगा। ये बड़े खिलाड़ी हैं और आप इनको दौड़ से बाहर नहीं मान सकते हैं। धोनी पिछले सीजन में अलग नजर आए थे, लेकिन इस सीजन को लेकर वह पूरी तरह से तैयार हैं। सीएसके पहला या दूसरा मैच जीतते ही कॉन्फिडेंट हो जाएगा। टीम को खुद पर एक बार फिर विश्वास हो जाएगा। सीएसके को पॉजिटिव तरीके से टूर्नामेंट की शुरुआत करते देखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।'



Herald