Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का बेटी वमिका के साथ आईं नजर, देखें कोहली कैसे निभा रहे 'Daddy Duty'

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वमिका अब दो महीने की हो चुकी है। वमिका के साथ अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। हाल ही में विराट कोहली को अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस तस्वीर में अनुष्का बेटी का दुलार करती दिख रही हैं तो वहीं विराट कोहली पिता का फर्ज निभाते दिखे।

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही थी जिसे भारत ने 3-2 से जीत लिया है। जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम आगे के मैचों के लिए पुणे रवाना हो रही है। इसी दौरान विराट को अनुष्का और नन्ही परी के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखा गया।

इन तीनों की अहमदाबाद एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीर में आप देखेंगे कि अनुष्का बेबी वमिका को गोद में लिए हुए हैं और विराट अपनी नन्ही परी का बेबी स्ट्रॉलर पकड़े हुए हैं। इस तस्वीर को देखकर विराट और अनुष्का के फैंस काफी खुश हैं।



Herald