Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण DC ने जानबूझकर लेट किया प्रैक्टिस कैंप, जानिए उनकी रणनीति

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आईपीएल का पहला मैच होने में अब ज्‍यादा वक्‍त नहीं बचा है। आईपीएल का 14वां सीजन 09 अप्रेल से 30 मई के बीच खेला जाएगा। सभी टीमों ने आईपीएल 2021 के लिए अपनी कमर कस ली है। पिछले कुछ दिनों से खिलाड़ी मैदान में प्रैक्टिस के लिए उतर गए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स ने जानबूझकर अपने खिलाड़ियों के लिए देरी से प्रैक्टिस कैंप लगाने का निर्णय लिया है।


एक इंटरव्यू में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सीईओ विनोद बिष्ट ने जानबूझकर देरी से प्रैक्टिस कैंप लगाने के बारे में बताया है। विनोद बिष्ट ने कहा कि लेट कैंप शुरू करने का पहला का कारण कोविड-19 है। और दूसरी वजह इस सीजन में पिछले से ज्यादा मैच है। इसलिए हमे अपने टीम के खिलाड़ियों को आराम करने का मौका दे रहे है। उन्होंने अपनी योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि 23 तारीख को बायो-बबल बनाने जा रहे है। इसके बाद महीने में अंत में 30 अप्रेल को अपना शिविर शुरू करेंगे। इसमें करीब सभी खिलाड़ी लगातार जुड़े रहेंगे। आईपीएल टीमों के कई खिलाड़ी अभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल रहे है। वहीं, कुछ खिलाड़ी घरेलू मैच खेलने में बिजी है।

इन खिलाड़ियों को तरोताजा होने के लिए और परिवार के साथ समय बिताने के लिए मौका दिया जाएगा। खबरों के अनुसार, इसके बाद सभी प्लेयर्स बायो-बबल का हिस्सा बनेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत और शिखर धवन इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज का हिस्सा बने हुए है। इसके बाद यह सभी खिलाड़ी फ्रेंचाइजी से जुड़ जाएंगे।बता दें कि पिछले सीजन में दिल्ली को मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। तब टीम ने पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरह दिल्ली कैपिटल्स भी अब तक एक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई। दिल्ली ने इस बार स्टीव स्मिथ, सैम बिलिंग्स और उमेश यादव जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल के इस सीजन में ये दोनों टीम अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी। अपनी पहली जीत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पूरी कोशिश करेंगी।



Herald