Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंपायर के फैसले से नाराज था यह दिग्गज खिलाड़ी, ICC ने उठाया हैरान करने वाला कदम

अंपायर के फैसले से नाराज होना एक न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को भारी पड़ गया है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन पर आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को लेकर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगा है। आईसीसी ने एक बयान में बताया कि जैमिसन को मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। जैमिसन पर जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। जैमिसन ने बांग्लादेश की पारी के 15वें ओवर के दौरान टीवी अंपायर के फैसले के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया था। जैमिसन ने अपने ऊपर लगे आरोप और जुर्माने को स्वीकार किया, जिसके बाद इस मामले में आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। उन पर जुर्माना मैच रेफरी जेफ क्रोव ने लगाया था।

जैमिसन ने अपने फॉलोथ्रू में बांग्लादेश की पारी के 15वें ओवर में बल्लेबाज तमीम इकबाल का एक शानदार कैच लपका। अंपायर ने भी इस कैच के बाद बल्लेबाज को आउट करार दिया। हालांकि मैदानी अंपायर ने इस पर थर्ड अंपायर की राय लेना सही समझा। इसके बाद टीवी अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलटते हुए तमीम इकबाल को नॉट आउट करार दिया और इस पर जैमिसन ने अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया।


जैमिसन पर यह आरोप मैदानी अंपायर क्रिस गफाने और क्रिस ब्राउन तथा तीसरे अंपायर वाइने नाइट और चौथे अंपायर एश मेहरोत्रा ने लगाए थे। न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में कप्तान टॉम लाथम (नाबाद 110) के मैच जिताऊ शतक की बदौलत बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।



Herald