
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और टी20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया का ध्यान पूरी तरह से वनडे सीरीज पर टिक गया है. 23 मार्च से विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली दुनिया की नंबर दो वनडे टीम भारत का सामना ऑयन मॉर्गन की नंबर एक टीम से होगा. दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. जहां कोहली एंड कंपनी की नजर सीरीज में अपने विजयी अभियान को जारी रखने की है, वहीं इंग्लैंड टीम की नजर जीत की पटरी पर लौटने की होगी, क्योंकि इस दौरान उनकी आईसीसी रैंकिंग भी दांव पर होगी. अगर पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दोनों में बड़े बदलाव नजर आने की संभावना कम ही है. दोनों टीमों में एक या दो बदलाव ही नजर आ रहे हैं.
.webp)
टीम इंडिया की बात करें तो सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को छोड़कर सभी के बल्ले से रन निकल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ चार टी20 मैचों में महज 15 रन ही बना पाए. हालांकि पिछले वनडे मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न सिर्फ शानदार पारी खेली थी, बल्कि विकेटकीपिंग में भी कमाल किया था. ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को वनडे क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. गोवा के खिलाफ 71, त्रिपुरा के खिलाफ नाबाद 127, हैदराबाद के खिलाफ 55 और छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 133 रन की पारी खेली थी. वहीं इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर के रूप में एक बदलाव देखने को मिलेगा. आर्चर चोटिल हैं और वह वनडे टीम से बाहर हो गए हैं. ऐसे में इंग्लैंड की टीम मार्क वुड को मौका दे सकती है, जिन्होंने टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था.
.webp)
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल/शिखर धवन , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऑयन मॉर्गन, जोस बटलर, डेविड मलान, सैम बिलिंग्स, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस जॉर्डन
Herald